कूलेंट (शीतलक), रेडियेटर को अत्यधिक ठंड (एंटी-फ्रीज) में जमने, या अत्यधिक गर्मी में ज्यादा गर्म (ओवरहीटिंग रोकने) से बचाने के रूप में काम करता है।
यह कूलिंग प्रणाली को जंग और क्षरण से बचाता है।
DENSO दो प्रकार की पेशकश करता है: लॉन्ग लाइफ कूलेंट (LLC) एवं सुपर लॉन्ग लाइफ कूलेंट (SLLC)।
LLC | SLLC | |
---|---|---|
![]() |
![]() |
|
![]() |
![]() |
|
![]() |
![]() |
एंटी-फ्रीज
एंटी-फ्रीज गुण होने से, कूलेंट इंजन को ठंडा करने और खराब होने से बचाने के लिए जमने वाली मौसम स्थितियों में प्रणाली में तरल के रूप में लगातार संचालित होता रहेगा।
अत्यधिक गर्म होने से रोकना
गर्म मौसम में या लंबे समय तक ड्राइविंग की स्थिति में, कूलेंट इंजन को अत्यधिक गर्म होने को रोकेगा और इंजन को ठंडा करने के लिए तरल के रूप में लगातार संचारित होता रहेगा।
जंग और क्षरण से बचाना
जंग और क्षरण रेडियेटर और इंजन के अन्य कल-पूर्जे (जैसे पानी का पंप, थर्मोस्टेट, रेडियेटर कैप, होसेस और फिटिंग) को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह रेडियेटर की क्षमता कम कर देते हैं और जिसके कारण अत्यधिक गर्म हो जाती है। जंग से होने वाले छेद के कारण कूलेंट में रिसाव भी हो सकती है।
सुपर लॉन्ग लाइफ *
DENSO SLLC के कारण, रिप्लेसमेंट की जरूरत बहुत कम होती है। यह अधिक बचत में बदल जाती है।
निर्माता |
उत्पाद |
रंग |
LLC रिप्लेसमेंट का समय |
|
---|---|---|---|---|
टोयोटा |
S-LLC |
गुलाबी |
नई कार: 7 साल |
|
LLC |
लाल |
नई कार: 3 साल |
||
होंडा |
S-LLC |
नीला |
नई कार: 11 साल |
|
LLC |
हरा |
नई कार: 3 साल |
||
निसान |
S-LLC |
नीला |
नई कार: 7 साल |
|
LLC |
हरा |
नई कार: 3 साल |
||
मित्सुबिशी |
S-LLC |
नीला |
नई कार: 9 साल |
|
LLC |
हरा |
नई कार: 5 साल |
||
माज़दा |
S-LLC |
हरा |
नई कार: 9 साल |
|
LLC |
हरा |
नई कार: 3 साल |
||
सुबारू |
S-LLC |
नीला |
|
|
LLC |
|
नई कार: 3 साल |
||
सुजुकी |
S-LLC |
नीला |
नई कार: 7 साल |
|
LLC |
हरा |
नई कार: 3 साल |
||
इसुजु
|
LLC | हरा |
छोटे आकार का ट्रक रिप्लेसमेंटः 5 साल |
|
दाइहात्सु |
S-LLC |
गुलाबी |
नई कार: 3 साल |
हरेक कार ब्रांड की शीतलक बदलाव क्षेत्रीय नीति का पालन करने की सिफारिश की जाती है।
पूर्व-मिश्रण *
अशुद्ध पानी कूलेंट के कार्यप्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। पूर्व-मिश्रण सुनिश्चित करता है कि गुणवत्तायुक्त पानी का प्रयोग हो।
* केवल SLLC के लिए
आरक्षित टैंक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें 2 वर्षों के लिए 600 मिलीमीटर तक प्राकृतिक वाष्पीकरण हो सके।
प्राकृतिक वाष्पीकरण की मात्रा प्रति वर्ष लगभग 300 मिलीलीटर तक होती है।
शीतलक की कमी के कारण अत्यधिक गर्मी (इंजन को ठंडा करने के लिए पर्याप्त शीतलक नहीं होने से) हो सकती है।
शीतलक के रिप्लेसमेंट के बीच, यह सिफारिश की जाती है कि जब आरक्षित टैंक में शीतलक स्तर कम हो तो इसे रिफिल करें।
लंबे समय तक कार ड्राइव करने के परिणास्वरूप जंगरोधी एजेंट और एथिलीन ग्लाइकोल के ऑक्सीकरण (एंटी-फ्रीज के लिए आधार) में कमी हो जाती है।
धातु पर जंग और क्षरण का निर्माण और जल स्तर का जमाव भी हो सकता है।
शीतलक अच्छा कार्यप्रदर्शन नहीं कर सकता है। यह इंजन को खराब कर सकता है और अत्यधिक गर्मी भी हो सकती है।
आम तौर पर, SLLC को कम से कम 4 साल या 60,000 किमी तक कार्यप्रदर्शन बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। रिप्लेसमेंट समय के लिए ऊपर दी गई तालिका या अपनी कार पुस्तिका देखें।
प्रश्न: क्या मैं अन्य उत्पाद के साथ मिलाकर इस उत्पाद का उपयोग कर सकता हूं?
उत्तर: नहीं। किसी भी अन्य उत्पाद के साथ न मिलाएं। अन्य निर्माताओं द्वारा बनाए गए उत्पाद SLLC के कार्यप्रदर्शन को कम कर सकते हैं और इंजन के अंदर के कूलिंग प्रणाली को खराब कर सकते हैं।
प्रश्न: यदि आरक्षित टैंक में SLLC की बाकी बची मात्रा कम है तो क्या पानी मिलाना ठीक है?
उत्तर: नहीं। यह उत्पाद पहले से ही पतला है इसलिए ये जैसा है उसी रूप में पूर्ण रिप्लेसमेंट या पुनःभरने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यदि बाकी बचा तरल कम हो जाता है तो आप इस उत्पाद को जैसा है उसी रूप में डाल सकते हैं। पानी डालने से, SLLC की सांद्रता 30% से नीचे गिर जाएगी जिससे फ्रीजिंग तथा/अथवा जंग रोकथाम कार्यप्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।
प्रश्न: उपयोग करने के लिए LLC की उचित सांद्रता कितनी है?
उत्तर: आम तौर पर 30% ठंडे क्षेत्र में, 50% यदि सांद्रता बहुत अधिक है (65% से कम नहीं) तो फ्रीजिंग प्वाइंट बढ़ता जाएगा। इसलिए, उचित सांद्रता का उपयोग किया जाना चाहिए। कृपया सही पूर्व-मिश्रण स्तर की जांच करने के लिए उपरोक्त चार्ट ("पूर्व-मिश्रण" गुणों के तहत) देखें।
प्रश्न: गर्म क्षेत्रों में, 30% से कम की सांद्रता में उपयोग करने पर क्या कोई समस्या हो सकती है?
उत्तर: हां। इसका परिणाम जंग की रोकथाम में असंतोषजनक कार्यप्रदर्शन हो सकता है, चाहे एंटी-फ्रीज कार्यप्रदर्शन को पर्याप्त स्तर पर रखा जा सकता हो।
प्रश्न: क्या मैं किसी अन्य शीतलक रंग का उपयोग कर सकता हूं जो मेरी कार के साथ आने वाले शीतलक रंग से अलग हो?
उत्तर: यदि आप अलग-अलग रंग के शीतलक को मिलाते हैं तो कोई परेशानी नहीं होगी। बस यही कि शीतलक का रंग थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन अगर आप SLLC और LLC को मिलाते हैं तो शीतलक का कार्यप्रदर्शन LLC के समान ही होगा।